नए साल पर किया गौ पूजन
गौवंश को 56 भोग लगाकर करी नववर्ष की शुरुआत
नववर्ष कि शुरुआत गौ सेवा और कृष्ण भजनों के साथ
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोटवन बॉर्डर पर स्थित देवी चित्रलेखाजी के गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में अंग्रेजी नववर्ष का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
आज सुबह कड़ाके की ठण्ड और घने कोहरे के बीच गौ सेवा धाम परिवार के सदस्यों ने दिल्ली, फ़रीदाबाद, नॉएडा आदि, आस पास के क्षेत्रों से आये भक्तों के साथ मिलकर सर्वप्रथम प्रातः काल गौ माता के परिसर में महासंकीर्तन करते हुए परिक्रमा की।
तत्पश्तात सैकड़ों भक्तों ने मिलकर हवन पूजन में सम्मलित हो सभी ने गौ माता की पूजन व आरती कर गौ माता का आशीर्वाद लेकर अपने नववर्ष की शुरुआत की।
इस मौके पर आये सभी सदस्यों ने साथ मिलकर गौ वंश को 56 भोग भी खिलाया, 56 भोग में मीठा दलिया, ताजा गन्ना, रोटी, फल, हरी सब्जियां जैसे अनेकों स्वादिष्ट व्यंजन खिलाये गए,
इस मौके भजन गायकों की टीम ने अपने मधुर भजनों पर सभी आये हुए भक्तों को नाचने झूमने पर मज़बूर कर दिया, क्या बड़े और क्या बच्चे सभी कृष्ण भजनों पर थिरकते नज़र आये साथ ही राधा और कृष्ण जी की झांकी स्वरूप ने सभी का मन मोह लिया।
दोपहर में सभी भक्तों को खीर पूरी का भोजन प्रसाद कराया। नववर्ष का यह संपूर्ण कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष पं- टीकाराम स्वामीजी और महासचिव प्रत्यक्ष की देख रेख में समपन्न हुआ।
दिल्ली से पधारे मनोज गर्ग और उनके साथियों ने बताया कि वह शिमला, मसूरी, नैनीताल ना जाकर अपने नए साल की शुरुआत गौ माताओं की सेवा कर करना चाहते थे। आज गौ सेवा धाम में आकर उनका सपना साकार हुआ। यहाँ हो रही गौवंश की सेवाओं को देख सभी साथीगण काफी हर्षित हुए,
मनोज ने बताया की इस तरह की बेजुबान जीवों की सेवा उन्होंने अपने जीवन काल में कहीं नहीं देखी है।
उन्होंने सेवा कार्य के लिए देवी चित्रलेखाजी और उनके समस्त गौ सेवा धाम परिवारजनों का सुक्रिया अदा किया।