देवी चित्रलेखाजी के जन्मदिन (संकीर्तन दिवस) पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन
नए साल पर किया गौ पूजन गौवंश को 56 भोग लगाकर करी नववर्ष की शुरुआत |
नए साल पर किया गौ पूजन
गौवंश को 56 भोग लगाकर करी नववर्ष की शुरुआत
नववर्ष कि शुरुआत गौ सेवा और कृष्ण भजनों के साथ
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोटवन बॉर्डर पर स्थित देवी चित्रलेखाजी के गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में अंग्रेजी नववर्ष का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
आज सुबह कड़ाके की ठण्ड और घने कोहरे के बीच गौ सेवा धाम परिवार के सदस्यों ने दिल्ली, फ़रीदाबाद, नॉएडा आदि, आस पास के क्षेत्रों से आये भक्तों के साथ मिलकर सर्वप्रथम प्रातः काल गौ माता के परिसर में महासंकीर्तन करते हुए परिक्रमा की।
तत्पश्तात सैकड़ों भक्तों ने मिलकर हवन पूजन में सम्मलित हो सभी ने गौ माता की पूजन व आरती कर गौ माता का आशीर्वाद लेकर अपने नववर्ष की शुरुआत की।
इस मौके पर आये सभी सदस्यों ने साथ मिलकर गौ वंश को 56 भोग भी खिलाया, 56 भोग में मीठा दलिया, ताजा गन्ना, रोटी, फल, हरी सब्जियां जैसे अनेकों स्वादिष्ट व्यंजन खिलाये गए,
इस मौके भजन गायकों की टीम ने अपने मधुर भजनों पर सभी आये हुए भक्तों को नाचने झूमने पर मज़बूर कर दिया, क्या बड़े और क्या बच्चे सभी कृष्ण भजनों पर थिरकते नज़र आये साथ ही राधा और कृष्ण जी की झांकी स्वरूप ने सभी का मन मोह लिया।
दोपहर में सभी भक्तों को खीर पूरी का भोजन प्रसाद कराया। नववर्ष का यह संपूर्ण कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष पं- टीकाराम स्वामीजी और महासचिव प्रत्यक्ष की देख रेख में समपन्न हुआ।
दिल्ली से पधारे मनोज गर्ग और उनके साथियों ने बताया कि वह शिमला, मसूरी, नैनीताल ना जाकर अपने नए साल की शुरुआत गौ माताओं की सेवा कर करना चाहते थे। आज गौ सेवा धाम में आकर उनका सपना साकार हुआ। यहाँ हो रही गौवंश की सेवाओं को देख सभी साथीगण काफी हर्षित हुए,
मनोज ने बताया की इस तरह की बेजुबान जीवों की सेवा उन्होंने अपने जीवन काल में कहीं नहीं देखी है।
उन्होंने सेवा कार्य के लिए देवी चित्रलेखाजी और उनके समस्त गौ सेवा धाम परिवारजनों का सुक्रिया अदा किया।
गौ सेवा धाम में महिला सशक्तिकरण को दिया जा रहा है बढ़ावा।
गौ सेवा धाम में महिला सशक्तिकरण को दिया जा रहा है बढ़ावा।
महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी ~ देवी चित्रलेखाजी।
भारतीय नारी ने विदेश में बढ़ाई भारत को शान।
देवी चित्रलेखा जी द्वारा संचालित गौ सेवा धाम हॉस्पिटल एक बेहतर भारत की तरफ एक बड़ा कदम साबित हुआ है। देवी चित्रलेखा जी के हॉस्पिटल मे जानवरों व गौ माता का इलाज और पालन पोशन होता है, वो तो सराहनीय है ही, इसके साथ साथ महिला सशक्तिकरण की तरफ भी देवी जी काम कर रहीं है। बहुत सी गाँव की महिलाओं को रोज़गार देकर, उनको आर्थिक रूप से स्वतंत्र करने मे देवी जी का बहुत बड़ा हाथ है। कई महिलाएं यहाँ जूट का सामान बनाना, गायों की सेवा और भी अलग अलग काम करती है। इससे ना केवल महिलाओं का स सशक्तिकरण हो रहा है, बल्कि भारत की रचनात्मक हस्त-शिल्प को भी बढ़ावा मिल रहा है। देवी जी ने सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर ही नही, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कई कथाएं करके व पुरुष्कार जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। देवी जी के इन सभी नेक कार्यों व भारत को आगे बढ़ाने की लगन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
गौ सेवा धाम में आयी फ्रांस की मीडिया टीम।
गौसेवा धाम ने बनाया लम्पीग्रस्त गायों हेतु आइसोलेशन सेटंर
लम्पी ग्रस्त गायों के लिये पलवल का पहला आइसोलेशन सेटंर
गौसेवा धाम ने बनाया लम्पीग्रस्त गायों हेतु आइसोलेशन सेटंर
इन दिनों लम्पी महामारी अपने चरम पर है। देश के कई राज्यों में इस बीमारी ने गायों को अपनी चपेट में ले रखा है। इन लम्पीग्रस्त गायों को आश्रय देने के लिये होडल में गौ सेवा धाम हाँस्पीटल एवं नगर पालिका होडल के सहयोग से पलवल जिले का पहला आइसोलेशन सेटंर होडल में प्रारंभ किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर न्यू त्यागी मंदिर के पास इन महामारी ग्रस्त गायों को अलग से रखा गया है। यहाँ इन गौवंश के लिये पौष्टिक भोजन तथा दवाईयों का प्रबंध किया गया है। देवी चित्रलेखाजी के गौ सेवा धाम हॉस्पिटल के प्रशिक्षित चिकित्सकों की देखरेख में यहाँ कई बीमार गौंवश उपचाराधीन हैं।
लंपी वायरस के कुछ लक्षण
यह वायरस गौवंश की लार, नाक के स्राव पाया जा सकता है. इसके अलावा, पशुओं की लसीका ग्रंथियों में सूजन आना, बुखार आना, अत्यधिक लार आना और आंख आना, वायरस के अन्य लक्षण हैं.
सबसे अधिक दिखने वाला लक्षण पूरे शरीर पर दाने या फोड़े जैसा निकल आते है ।
ऐसे किसी भी लक्षण के दिखने पर अपने नज़दीकी पशु चिकित्सक को जरूर दिखाएँ।
बचाव के उपायः
बीमार गाय को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें।
पानी में फिटकरी, नीम की पत्ती तथा हल्दी डालकर गौवंश को नहलाये।
चारे के साथ पौष्टिक आहार जैसे दलिया, चुनी आदि पर्याप्त मात्रा में दें।
ध्यान रहे की ये समस्त उपाय अपने नज़दीकी पशु चिकित्सक की देख रेख में ही अपनाएं।
नगर पालिका के चेयरमैन शीशपाल कड्डन ने पशु पालकों से अपील करते हुये कहा कि बीमारी होने पर गायों को घर से नहीं निकालें अपितु उनका सही उपचार कराये। लम्पी महामारी के बारे में गौ सेवा धाम हॉस्पिटल के महामंत्री प्रत्यक्ष शर्मा ने कहा कि इस बीमारी से ग्रसित गाय का दूध अच्छे से उबालकर उपयोग में लिया जा सकता है। लम्पी बीमारी से मनुष्य को किसी प्रकार को कोई खतरा नहीं है। गौसेवा धाम हॉस्पिटल दुर्घटनाग्रस्त, बीमार एवं असहाय गौंवश तथा अन्य जीव-जन्तुओं का निःशुल्क उपचार करता है। लम्पी महामारी में गौ सेवा धाम पर अतिरिक्त बोझ है परन्तु अस्पताल प्रशासन तथा होडल नगर पालिका के संयुक्त प्रयास से इस बीमारी से गौंवश को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। महामारी के इस दौर में असहाय तथा बेजुबान गौवंश की पीड़ा को दूर करने के इस प्रयास का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया है।
आपको बतादें की गौ सेवा धाम हॉस्पिटल पिछले 9 वर्षों से असहाय व् दुर्घटनाग्रस्त गौवंश के साथ साथ अन्य सभी जीव जंतुओं का उपचार करता आया है। साथ ही इस लम्पी महामारी में भी गौ सेवा धाम हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम उत्तर प्रदेश,हरियाणा व् राजस्थान की अनेक जगहों पर जाकर लम्पी से ग्रसित किसानों की पालतू व् बेसहारा गौवंश के उपचार हेतु 24 घंटे लगी हुई है।
You should also have some support for cow service.
राधे राधे जी,
गौ सेवा धाम हॉस्पिटल (पशु हॉस्पिटल) में आपका स्वागत है |
विश्व संकीर्तन टूर ट्रस्ट के तहत चल रहा जी.एस.डी. हॉस्पिटल (देवी चित्रलेखाजी संस्थापक हैं और उनके पिताजी पंडित टीकाराम स्वामी जी ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं) ...
गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क हैं।
गौ सेवा धाम हॉस्पिटल , NH-19 होडल, जिला पलवल (हरियाणा) - 121106
गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में बीमार, लाचार व बेसहारा पीड़ित गौमाता एवं अन्य जीव जंतुओं का मुफ्त में इलाज किया जाता है। जिसमें आपश्री दान सहयोग कर पुण्य के भागीदार बन सकते हैं।
बीमार, लाचार व बेसहारा गौवंश की सेवा और उनके इलाज हेतु दान सहयोग करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें या आप Paytm | Phonepe | Google pay ( बैंक अकाउंट ट्रांसफर ) के माध्यम से भी दान सहयोग कर सकते हैं।
इस सेवा कार्य में दान सहयोग कर पुण्य के भागीदार बनें।
गौ सेवा के लिए थोड़ा सहयोग आपका भी हो...
*Link for Website :- https://www.worldsankirtan.org/home
*Link for Online Donation & Bank Accounts :- https://www.worldsankirtan.org/donate
*Paytm || GooglePay - 9991772222
दान से सम्बंधित किसी अन्य जानकारी के लिए हमारे कार्यालय में संपर्क करें - +91 9991771111, +91 9991772222, +91 9991773333, +91 9991774444
World Sankirtan Tour Trust is established By Pujya Devishri Chitralekha Ji with four numbers of Trustees on 26th May 2010. Head Office of World Sankirtan Tour Trust is at Village- Khambi, Teh –Hodal Distt-Palwal (HR). Its Branch Office "Gau Seva Dham" is at NH2 Near village Bhulwan, Hodal, Palwal (HR).
Copyright 2021 © WST. Developed by Vianet Media Pvt Ltd